खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 15000 के नीचे 

ओपनिंग बेल खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 15000 के नीचे 

Manmohan Prajapati
Update: 2022-05-19 04:16 GMT
खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 15000 के नीचे 
हाईलाइट
  • निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 15
  • 971 पर खुला
  • सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 53
  • 308 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 मई 2022, गुरुवार) भारी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 900 अंक यानी कि 1.66 की जबरदस्त गिरावट के साथ 53,308 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 269 अंक यानी कि 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 15,971 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (18 मई 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 230.63 अंक ऊपर 54549.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.30 अंक ऊपर 16325.60 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बंद होते समय बाजार में गिरावट देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 138 अंकों की हानि के साथ 54208.53 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 19 अंक गिरावट के साथ 16240.30 के स्तर पर समाप्ति दी थी। 

Tags:    

Similar News