Fuel prices: पेट्रोल- डीजल की कीमतें हो सकती हैं कम! आज अहम बैठक में होगी दाम घटाने पर चर्चा

Fuel prices: पेट्रोल- डीजल की कीमतें हो सकती हैं कम! आज अहम बैठक में होगी दाम घटाने पर चर्चा

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-17 03:11 GMT
Fuel prices: पेट्रोल- डीजल की कीमतें हो सकती हैं कम! आज अहम बैठक में होगी दाम घटाने पर चर्चा
हाईलाइट
  • आज पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • देश की सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे
  • पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने आज अहम बैठक बुलाई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसका सीधा असर रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली सभी चीजों पर पड़ रहा है। आमजन की जेब पर बढ़ रहे इस भार को कैसे रोका जाए इस पर अब हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आज एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ साथ देश की सरकारी तेल कंपनियों IOC, BPCL, HPCL के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में तेल की बढ़ती कीमतों का हल निकालने पर चर्चा की जाएगी। हालांकि सरकार कई बार कह चुकी है कि वो पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कुछ नहीं कर सकती।

बीते दिनों केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा था, कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। प्रधान का कहना है कि भारत 80 फीसदी तेल आयात करता है, यही वजह है कि उपभोक्ताओं पर असर पड़ता है। हालांकि ये बात अलग है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। वहीं कई दिनों तक दाम स्थिर रहे। जबकि चुनाव के बाद फिर से दामों में तेजी आना शुरू हो गई जो अब तक जारी है।

6 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर खुदरा महंगाई दर, मई में बढ़कई हुई 6.3%

फिलहाल बात करें आज (17 जून, गुरुवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन लगातार रुक- रुक ईंधन के दाम में हो रही बढ़ोतरी से रेट ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। हालात यह कि, पेट्रोल छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। जबकि डीजल भी अपना शतक लगा चुका है। 

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 102.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.58 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 97.91 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 87.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.84 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 90.25 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.04 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 96.05 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News