Fuel Price: फिर बढ़ा आपकी जेब पर भार, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत

Fuel Price: फिर बढ़ा आपकी जेब पर भार, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2020-08-23 03:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) के दाम में  तेजी लौटने से घरेलू बाजार में एक बार फिर से ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (रविवार, 23 अगस्त) लगातार चौथे दिन पेट्रोल (Petrol) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल का भाव 14 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले शनिवार को 14 से 16 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। हालांकि आज डीजल (Diesel) की कीमत में लगातार 23 वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

मालूम हो कि पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे जबकि डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का भाव ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज पेट्रोल- डीजल के दाम...

किसानों की किस्मत बदलने के लिए अब खेतीबाड़ी में भी ओडीओपी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.49 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.16 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.01 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.52 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के 44 रैक बनाने का टेंडर रद्द किया

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Tags:    

Similar News