Petrol diesel Price: 8 राज्यों में पेट्रोल लगा चुका है शतक, जानें आपके शहर में आज क्या हैं दाम

Petrol diesel Price: 8 राज्यों में पेट्रोल लगा चुका है शतक, जानें आपके शहर में आज क्या हैं दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-23 03:37 GMT
Petrol diesel Price: 8 राज्यों में पेट्रोल लगा चुका है शतक, जानें आपके शहर में आज क्या हैं दाम
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में फिर होगी बढ़ोतरी
  • डीजल के दाम भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सरकारी तेल कंपनियां आमजन की जेब पर लगातार भार बढ़ा रही हैं। रुक- रुक कर हो रही बढ़ोतरी से अब तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है। यही हाल अब डीजल का भी होने जा रहा है। कई शहरों में डीजल ने भी अपना शतक लगा दिया है। फिलहाल बात करें आज (23 जून, बुधवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

इससे पहले कल मंगलवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।  पेट्रोल की कीमत में जहां 27 से 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं डीजल के दाम भी 26 से 28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। जानकारों का मानना है कि ईंधन के दाम में वृद्धि लगातार जारी रहेगी, क्योंकि सरकार ने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर कोई भी हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

6 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर खुदरा महंगाई दर, मई में बढ़कई हुई 6.3%

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.38 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.65 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 105.72 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.23रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 95.72 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 92.83 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 96.93 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News