Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी या घटीं, जानें आज क्या हैं ईंधन के दाम

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी या घटीं, जानें आज क्या हैं ईंधन के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-07-31 03:48 GMT
Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी या घटीं, जानें आज क्या हैं ईंधन के दाम
हाईलाइट
  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में नरमी
  • कीमतें लगातार 14वें दिन भी स्थिर बनी हुई हैं
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ फेरबदल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से इन दिनों आमजन को राहत मिली हुई है। लगातार दो हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। 18 जुलाई से पेट्रोल की कीमत जैसी की तैसी बनी हुई है, वहीं, डीजल के भाव भी स्थिर हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (31 जुलाई, शनिवार) लगातार 14वें दिन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

हालांकि इससे पहले लगातार रुक- रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान,  महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्कम और दिल्ली शामिल हैं। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई सहित देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं... 

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली

101.84 रुपए

89.87 रुपए

मुंबई

107.83 रुपए

97.45 रुपए

कोलकाता

102.08 रुपए

93.02 रुपए

चैन्नई

102.49 रुपए

94.39 रुपए

भोपाल

110.20 रुपए

98.67 रुपए

कोरोना काल में दिल्ली-NCR में 50 फीसदी बढ़ गई मकानों की बिक्री 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Tags:    

Similar News