इन वजहों से चार दिनों में 1000 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स

इन वजहों से चार दिनों में 1000 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-14 12:07 GMT
इन वजहों से चार दिनों में 1000 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स
हाईलाइट
  • 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.29 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35
  • 962.93 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 13.90 अंक की बढ़त देखी गई।
  • हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और लगातार चौथे सेशन में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन और लगातार चौथे सेशन में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.29 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35,962.93 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 13.90 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10,805.45 के स्तर पर बंद हुआ। NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लगभग फ्लेट ही बंद हुए। बीते चार दिनों में सेंसेक्स में 1003.21 अंकों की बढ़त देखी गई है। मंगलवार को सेंसेक्स 190.29, बुधवार को 629.06, गुरुवार को 150.57 और शुक्रवार को 33.29 अंक चढ़ा है। 

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 30.55 अंकों की बढ़त के साथ 35,960.19 पर खुला और 33.29 अंक (0.093% की बढ़त के साथ 35,962.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,019.02 के ऊपरी और 35,813.85 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 7.05 अंको की मामूली गिरावट के साथ 10,784.50 पर खुला और 13.90 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 10,805.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,815.75 के ऊपरी और 10,752.10 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 8 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक 0.04%, निफ्टी ऑटो 0.19%, निफ्टी एफएमसीजी 0.26%, निफ्टी आईटी 0.07%, निफ्टी मीडिया 0.00%, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.29%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.09% और निफ्टी रिएल्टी में 0.30% की बढ़त देखी गई। जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.36%, निफ्टी मेटल -0.05 और निफ्टी फार्मा में -0.96% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 4.07 अंक (+0.03%) की बढ़त के साथ 14501.76 और मिडकैप इंडेक्स 29.25 अंक (+0.19%) की बढ़त के साथ 15192.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 52.05 अंक (0.30%) की बढ़त देखी गई। यह 17,591.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 2.45 अंक (0.04%) की बढ़त के साथ 6,281.05 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
भारती एयरटेल -           318.80    16.10  5.32%
यस बैंक -                    180.35    5.65    3.23%
ओएनजीसी -                146.95    3.70    2.58%
एनटीपीसी -                 143.80    2.75    1.95%
इंफोसिस -                   705.60    9.10    1.31%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
एचडीएफसी बैंक -       1904.15   -37.80    -1.95%
विप्रो -                        333.10     -5.65      -1.67%
एल एंड टी -               1413.85    -11.30    -0.79%
बजाजा ऑटो -            2815.95    -20.05    -0.71%
सन फार्मा -                419.75      -2.40      -0.57%

इस वजह से शेयर बाजार में तेजी

  • खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट और IIP के मजबूत आंकड़ों का बाजार पर पॉजिटिव असर देखा जा रहा है।
  • डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए रुपए का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है।
  • कच्चे तेल में आई गिरावट का भी शेयर बाजार पर असर देखने का मिल रहा है।
  • चीन और यूएस के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में आई नरमी के चलते ग्लोबल मार्केट्स में बढ़त देखी जा रही है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।  

 

Similar News