Share market: सेंसेक्स 1,375 अंक लुढ़का, निफ्टी 8281 के नीचे बंद

Share market: सेंसेक्स 1,375 अंक लुढ़का, निफ्टी 8281 के नीचे बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-30 03:57 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 379.15 अंकों या 4.38% की गिरावट के साथ 8281.10 पर बंद
  • सेंसेक्स 1
  • 375.27 अंक या 4.61% की गिरावट के साथ 28440.32 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,375.27 अंक या 4.61% की गिरावट के साथ 28440.32 पर और निफ्टी 379.15 अंकों या 4.38% की गिरावट के साथ 8281.10 पर बंद हुआ। लगभग 924 शेयरों में तेजी, 1320 शेयरों में गिरावट आई है और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इन शेयरों में गिरावट
बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि सिप्ला, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डीज लैब्स में तेजी रही। फार्मा और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1.7-2 प्रतिशत गिरे। 

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.44% नीचे गिरकर 29,815.59 पर और निफ्टी 18.80 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 8660.25 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News