Share market: सेंसेक्स 1,203 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,253 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 1,203 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,253 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-01 04:08 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,203.18 अंक या 4.08% की गिरावट के साथ 28265.31 पर और निफ्टी 343.95 अंक या 4.00% की गिरावट के साथ 8253.80 पर बंद हुआ। लगभग 1098 शेयरों में तेजी, 1067 शेयरों में गिरावट आई और 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन शेयरों में रही गिरावट
टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और यूपीएल में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और टाइटन कंपनी में तेजी रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-2 प्रतिशत की गिरावट रही।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,028.17 अंक या 3.62% बढ़कर 29468.49 पर और निफ्टी 316.65 अंक या 3.82% की तेजी के साथ 8597.75 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News