Share market: सेंसेक्स 552 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,813 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 552 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,813 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-15 04:00 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 552.09 अंकों या 1.63% की गिरावट के साथ 33228.80 पर और निफ्टी 159.20 अंकों या 1.60% की गिरावट के साथ 9813.70 पर बंद हुआ। लगभग 1308 शेयरों में तेजी, 1223 शेयरों में गिरावट आई है और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

गेल, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी में गिरावट देखने को मिली। फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़कर, अन्य सूचकांक गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ। 

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को तेजी रही थी। सेंसेक्स 242.52 अंक या 0.72% की बढ़त के साथ 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 अंक या 0.72% बढ़कर 9,972.90 पर बंद हुआ था। बता दें कि, शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। 

Tags:    

Similar News