Share market: सेंसेक्स 210 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,315 नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 210 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,315 नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-29 04:05 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 209.75 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 34961.52 पर और निफ्टी 70.60 अंक या 0.68% की गिरावट के साथ 10312.40 पर बंद हुआ। लगभग 1135 शेयरों में तेजी, 1597 शेयरों में गिरावट आई है और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी में कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला और एमएंडएम में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। 

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 329.17 अंक या 0.94% बढ़कर 35171.27 पर, और निफ्टी 94.10 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 10383 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News