Share market:  सेंसेक्स 135 अंक लुढ़का, निफ्टी 11645 के नीचें बंद हुआ

Share market:  सेंसेक्स 135 अंक लुढ़का, निफ्टी 11645 के नीचें बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-30 03:50 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 28.40 अंक या 0.24% नीचे गिरकर 11642.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 135.78 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 39614.07 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 135.78 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 39614.07 पर और निफ्टी 28.40 अंक या 0.24% नीचे गिरकर 11642.40 पर बंद हुआ। लगभग 1322 शेयरों में तेजी, 1222 शेयरों में गिरावट आई और 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और एचयूएल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि अदानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया, सन फार्मा और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। ऑटो, बैंक और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 172.61 अंकों या 0.43% की गिरावट के साथ 39,749.85 पर और निफ्टी 58.80 अंकों या 0.50% की गिरावट के साथ 11,670.80 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News