Share market: सेंसेक्स 1,941 अंक लुढ़का, निफ्टी 10451 के नीचे बंद

Share market: सेंसेक्स 1,941 अंक लुढ़का, निफ्टी 10451 के नीचे बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-09 03:59 GMT
हाईलाइट
  • निफ्टी 538.00 अंक या 4.90% नीचे गिरकर 10451.50 पर बंद
  • सेंसेक्स 1
  • 941.67 अंक या 5.17% की गिरावट के साथ 35634.95 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनावायरस के कारण देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,941.67 अंक या 5.17% की गिरावट के साथ 35634.95 पर था, जबकि निफ्टी 538.00 अंक या 4.90% नीचे गिरकर 10451.50 पर बंद हुआ। लगभग 355 शेयरों में तेजी, 2146 शेयरों में गिरावट आई और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

ओएनजीसी, वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ज़ी एंटरटेनमेंट और इंडसइंड बैंक में गिरावट रही। जबकि यस बैंक, बीपीसीएल, भारती इंफ्राटेल और आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट में बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट रही। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 4 प्रतिशत के साथ बंद हुए। 

 

Tags:    

Similar News