गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 184.08 और निफ्टी 66.80 अंक लुढ़का

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 184.08 और निफ्टी 66.80 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-04 04:30 GMT
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 184.08 और निफ्टी 66.80 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 184.08 अंकों की गिरावट के साथ 40083.54 पर और निफ्टी 66.80 अंकों की गिरावट के साथ 12021.70 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 184.08 अंकों की गिरावट के साथ 40083.54 पर और निफ्टी (NIFTY) 66.80 अंकों की गिरावट के साथ 12021.70 पर बंद हुआ। लगभग 1108 शेयरों में तेजी रही, 1428 शेयरों में गिरावट रही और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और वेदांता के शेयरों में तेजी रही, जबकि निफ्टी पर ज़ी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में आईटी, फार्मा, ऑटो, एनर्जी और एफएमसीजी में गिरावट रही, जबकि मेटल और इंफ्रा में तेजी के साथ कारोबार हुआ। 

बता दें कि, सोमवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 553 अंकों की मजबूती और निफ्टी 166 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था। वहीं बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 553.42 अंक के भारी उछाल के साथ 40,267.62 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 165.75 अंक यानी 1.39 प्रतिशत चढ़कर 12,088.55 अंकों पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News