बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 22.77 और निफ्टी 6.50 अंक चढ़ा

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 22.77 और निफ्टी 6.50 अंक चढ़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-03 04:36 GMT
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 22.77 और निफ्टी 6.50 अंक चढ़ा
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 22.77 अंकों की तेजी के साथ 39
  • 839.25 पर
  • जबकि निफ्टी 6.50 अंकों की तेजी के साथ 11
  • 916.80 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.77 अंकों की तेजी के साथ 39,839.25 पर, जबकि निफ्टी 6.50 अंकों की तेजी के साथ 11,916.80 पर बंद हुआ है। लगभग 1308 शेयरों में तेजी है, 1146 शेयरों में गिरावट है और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, ज़ी एंटरटेनमेंट और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी रही। जबकि, आयशर मोटर्स, गेल, टेक महिंद्रा, वेदांत और डॉ रेड्डी लैब्स गिरावट में बंद हुए। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में ऊर्जा, इन्फ्रा, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जबकि, आईटी, मेडल और एफएमसीजी गिरावट के साथ बंद हुए। 

Tags:    

Similar News