गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 74.48 और निफ्टी 36.90 अंक लुढ़का

गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 74.48 और निफ्टी 36.90 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-20 04:11 GMT
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 74.48 और निफ्टी 36.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37
  • 328.01 पर और निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के साथ 11
  • 017 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 74.48 अंकों की गिरावट के साथ 37,328.01 पर, जबकि निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,017 पर बंद हुआ है। लगभग 915 शेयरों में तेजी, 1500 शेयरों में गिरावट रही और 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ के शेयरों रही। जबकि यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक संशोधन और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। सेक्टर्स में मेटल, पीएसयू बैंक, एनर्जी, एफएमसीजी और इंफ्रा में बिकवाली का दबाव देखा गया, जबकि ऑटो, आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त रही।

Tags:    

Similar News