गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 587.44 और निफ्टी 177.30 अंक लुढ़का

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 587.44 और निफ्टी 177.30 अंक लुढ़का

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-22 04:24 GMT
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 587.44 और निफ्टी 177.30 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के साथ 36
  • 472.93 पर
  • जबकि निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के साथ 10
  • 741.40 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के साथ 36,472.93 पर, जबकि निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,741.40 पर बंद हुआ। लगभग 549 शेयरों में तेजी, 1902 शेयरों में गिरावट रही और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

यस बैंक, वेदांता, इंडियाबुल्स हाउसिंग, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचयूएल के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर अन्य सूचकांक मेटल (3.5 प्रतिशत नीचे), पीएसयू बैंक (3.7 प्रतिशत से नीचे), एनर्जी (2.3 प्रतिशत नीचे), ऑटो और इंफ्रा निचले स्तर पर बंद हुए।

 

 

Tags:    

Similar News