मौसम अलर्ट: बदल रहा मध्यप्रदेश का मौसम, सुबह छा रहा कोहरा, बढ़ा दिन का तापमान, कई जिलो में बारिश के आसार

  • एमपी में बदलेगा मौसम
  • उत्तर भारत में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
  • कई इलाकों में हो सकती है बारिश

Anchal Shridhar
Update: 2024-02-16 20:37 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश का मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। जहां शुक्रवार को राज्य के कई शहरों में हल्की बारिश हुई। वहीं कई जगह सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान कई इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर भी देखने को मिला। उज्जैन, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला, शाजापुर और धार में दिन का तापमान बढ़ा। यहां पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

राज्य के मेट्रो सिटीज में सबसे ज्यादा तापमान इंदौर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां दिन का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर में 27.5 डिग्री और जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, मध्यप्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों की बात करें तो हिलस्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 25.6 उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इस वजह से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को उत्तर भारत में दोबारा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका इफेक्ट मध्यप्रदेश में 20-21 फरवरी को देखने को मिल सकता है। इस दौरान दो दिन तक ग्वालियर और चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 फरवरी से पहले राज्य के कई इलाकों में सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड रहेगी। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर साइकोनिक सर्कुलेशन का निर्माण हुआ है। वहीं, ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिससे प्रदेश में नमी आ रही है। जिससे अगले 24 घंटे में अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बदलेगा और बदल छंट जाएंगे। इसके बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

Tags:    

Similar News