मौसम अलर्ट: उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम, मध्यप्रदेश में कई जिलों में हुई बारिश, बढ़ी ठंड

उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम, मध्यप्रदेश में कई जिलों में हुई बारिश, बढ़ी ठंड
  • भारत के 11 राज्यों में होगी बारिश
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मध्यप्रदेश के छिंदावाड़ा समेत 4 जिलों में गिरे ओले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में अगले 4 से 5 दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी समेत देश के 11 राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मध्यप्रदेश समेत विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 11 से 14 दिसंबर बीच बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, बिहार और झारखंड में 12 से 15 जनवरी के मध्य बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश में मौसम की करवट, कई जिलों में बारिश

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। रविवार को राज्य के छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश होने से प्रदेश में एक बार फिर तापमान गिर गया है और दिन में ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई स्थानों में बादल, बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। जिसके बाद 14 फरवरी से फिर तेज ठंड का पड़ना शुरु होगी। इस दौरान रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विशेषज्ञों ने मौसम में आए इस परिवर्तन का कारण बताते हुए कहा कि अभी दक्षिणी गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके अलावा ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। जिसका असर राज्य पर पड़ा है।

छिंदवाड़ा में गिरे ओले

रविवार की रात छिंदवाड़ा जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा सिवनी और मंडला के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई। आज प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिले - जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, उमरिया, मंडला, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में बारिश हुई। वहीं बात करें बीते 24 घंटे में प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान की तो दतिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शनिवार की रात यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Created On :   11 Feb 2024 6:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story