Kolkata Earthquake: कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.4 तीव्रता, मची अफरा-तफरी, घरों से निकले लोग

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार (27 फरवरी) दोपहर करीब 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मपी गई। धरती इतनी तेज से हिली कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घरों और दफ्तरों में मौजूद लोग फौरन बाहर निकले और खाली जगह पहुंच कर खुद को बचाया।
यह भी पढ़े -BJP, समाजवादी पार्टी से पहले मायावती की बड़ी सियासी चाल! ब्राह्मण वर्ग पर फोकस के लिए अपनाया ये फॉर्मूला, समझें पार्टी के पुराने रिकॉर्ड से
हिलते नजर आए पंखे
भूकंप इतना जोरदार था कि पंखे और आस-पास रखी चीजें हिलती नजर आईं। लोगों ने जैसे ही वस्तुओं को हिलते देखा वह तुरंत खाली स्थान की ओर भागे।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
एक लड़की ने आंखों देखा हाल बताया। उसने कहा कि हम अपने सोफे पर बैठे थे, तभी हमें अचानक झटके महसूस हुए। हम अपने घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल नीचे गिर गई। हम सब नीचे भागे।
अफगानिस्तान में आया था भूकंप
आपको बता दें कि, 20 फरवरी को अफगानिस्तान की धरती भूकंप से कांपी थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी जिससे काबुल और कई अन्य प्रांत हिल गए थे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पंजशीर प्रांत की राजधानी बजारक से करीब 38km उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 90km दर्ज की गई थी।
ईरान की भी कांपी थी धरती
मालूम हो कि, हाल ही में ईरान के दक्षिणी क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।जर्मनी के भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी।
Created On :   27 Feb 2026 2:12 PM IST













