JNU स्टूडेंट यूनियन प्रोटेस्ट हिंसा: UGC के नियमों को लागू करने की मांग को लेकर सुबह-सुबह प्रोटेस्ट, पुलिस ने 14 छात्र नेताओं को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में JNU कैंपस में JNU स्टूडेंट यूनियन ने UGC के नियमों को लागू करने की मांग को लेकर सुबह-सुबह प्रोटेस्ट किया। दिल्ली पुलिस ने स्टूडेंट्स को कैंपस के अंदर रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे।
यह भी पढ़े -'औसतन तीन बच्चे होते हैं, उनका समाज भविष्य में खत्म' मोहन भागवत ने तीन बच्चे पैदा करने को लेकर दिया बड़ा बयान
JNU स्टूडेंट यूनियन प्रोटेस्ट हिंसा मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पूर्व JNUSU प्रेसिडेंट नीतीश कुमार, JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा, JNUSU वाइस प्रेसिडेंट गोपिका बाबू, JNUSU जॉइंट सेक्रेटरी दानिश अली शामिल हैं।
इससे पहले DCP- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली अमित गोयल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया JNUSU ने आज एक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, उनको कल भी बातचीत करके समझाने की कोशिश की गई थी कि उनको जो भी विरोध प्रदर्शन करना है वो कैंपस में करें, बाहर ना करें और उनको कोई अनुमित नहीं दी गई है। उनको आज भी समझाया गया कि अगर को कोई प्रतिनिधिमंडल ले जाना चाहते हैं तो उनको सहूलियत दी जा सकती है लेकिन उन्होंने हमारे उस अनुरोध को ना मानकर 400-500 लोगों को इकट्ठा करके शाम को गेट तोड़कर बाहर आए और इस बात पर अड़े रहे कि वो बाहर मार्च के लिए निकलेंगे। उनको बार-बार कानून को हाथ में ना लेने का अनुरोध किया गया और कहा गया कि कैंपस में अपना शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करें, उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया और बैरिकेड्स भी तोड़े हैं। उस दौरान फिर उनको आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमारे स्टॉफ ने 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है, हमारे कई स्टाफ मेंबर भी घायल हुए हैं।
Created On :   27 Feb 2026 8:52 AM IST













