Panna News: यूजीसी रेगुलेनश के विरोध में सवर्ण आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

यूजीसी रेगुलेनश के विरोध में सवर्ण आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सवर्ण आर्मी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा आगामी 15 फरवरी 2026 को अधिसूचित होने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना रेगुलेशन 2026 पर गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन ने इस संबंध में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पन्ना कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन सौंपा है।

Panna News: सवर्ण आर्मी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा आगामी 15 फरवरी 2026 को अधिसूचित होने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना रेगुलेशन 2026 पर गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन ने इस संबंध में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पन्ना कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन सौंपा है। सवर्ण आर्मी का तर्क है कि नए रेगुलेशन का वर्तमान ढांचा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 में निहित समानता और संतुलन की भावना के अनुरूप नहीं है। संगठन का कहना है कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों और उनकी भागीदारी को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से इस अधिसूचना को जनहित और राष्ट्रहित में निरस्त करने या इस पर व्यापक पुनर्विचार करने का निवेदन किया गया है।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंडित उमाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, पंडित राजीव तिवारी, श्रीराम पाठक, दादूराम मिश्रा, रिंकू द्विवेदी, मलखान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भोला प्रसाद गौतम, बब्बू राजा, दीपक मिश्रा, मोहित मिश्रा, दिनेश रावत, कुंजबिहारी द्विवेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी, रामस्वरूप पाण्डेय, शंकर सिंह बुंदेला, राजेश नायक, संदीप चौराहा, भगवत मिश्रा, राजा बुंदेला, अजय बाजपेयी, शैलेन्द्र शुक्ला, दिनेश दुबे, दीनू, राजा तिवारी, ब्रजेश द्विवेदी, सुरेश मिश्रा, श्रीराम रिछारिया, अजय कुमार चौबे, अनिल मिश्रा, रविन्द्र कुमार मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, मेवालाल सिंह व पंकज मिश्रा जैसे प्रमुख सदस्यों के हस्ताक्षर शामिल हैं।


Created On :   11 Feb 2026 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story