Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल, बॉम स्क्वाड ने ली परिसर की तलाशी, मौके पर पुलिस तैनात

चंडीगढ़ के स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल, बॉम स्क्वाड ने ली परिसर की तलाशी, मौके पर पुलिस तैनात
चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस को सूचना दी और बच्चों को घर भेज दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। स्कूलों को बम से धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (27 फरवरी) को पंजाब के विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को भी धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है जिसके बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ईमेल के पीछे किसका हाथ है?

ईमेल में क्या लिखा था?

स्कूलों को प्राप्त हुए ईमेल में लिखा है कि आने वाले 2 दिनों में पूरे चंडीगढ़ में बम विस्फोट होंगे। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को घर वापस भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में पंजाब सेक्रेटरिएट को भी धमकी दी गई है।

बम स्क्वाड लेकर पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम को लेकर स्कूलों में पहुंचे। सबसे पहले सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद स्कूल परिसर की अच्छे से छानबीन की गई। क्लासरूम से लेकर वॉशरूम तक, हर जगह की ठीक तरह से तलाशी हुई लेकिन बम नहीं मिला।

मौके पर पुलिस तैनात

चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। थाना सेक्टर 34 इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि सॉपिन्स स्कूल को बम की धमकी का मेल आया है, मेल के सोर्स जांच की जा रही है। BDDS टीम, दमकल की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। सेंट स्टीफन स्कूल, अजीत करम सिंह स्कूल, कुंदन इंटरनेशनल स्कूल और सॉपिन्स स्कूल को यह धमकी मिली है।

Created On :   27 Feb 2026 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story