क्रिकेट रिंकू सिंह के पिता का निधन: स्टेज 4 लिवर कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, नोएडा के अस्पताल में थे भर्ती

स्टेज 4 लिवर कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, नोएडा के अस्पताल में थे भर्ती
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह लगभग 43.6 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से पीड़त थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह लगभग 43.6 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से पीड़त थे। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने से अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

रिंकू सिंह क पिता का हुआ निधन

पिता के तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती ही रिंकू सिंह मंगलवार को टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन बीच में छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह चेन्नई से नोएडा पहुंचे थे।इसके बाद 25 जनवरी को रिंकू चेन्नई लौटकर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे। लेकिन, वह 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पिता के निधन की खबर मिलने के बाद रिंकू घर लौट रहे हैं।

रिंकू के परिवार के साथ है प्रिया सरोज

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज न बताया कि प्रिया कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ हैं। हम भी रात में गए थे। वापस आते वक्त रास्ते में निधन की सूचना मिली।

Created On :   27 Feb 2026 9:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story