Bihar News: शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोलियों से छलनी करने का था प्लान, एकतरफा प्यार की पूरी कहानी

शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोलियों से छलनी करने का था प्लान, एकतरफा प्यार की पूरी कहानी
बक्सर में दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। जांच में सामने आया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। शादी वाले दिन वह महिला के पेट में गोली मार कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बक्सर में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स, स्टेज पर खड़ी दुल्हन पर गोली चला कर फरार हो जाता है। वीडियो के तूल पकड़ते जाने के बीच पुलिस को केस में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार हुए आरोपी दीनबंधु चौधरी को दबोच लिया है। शख्स ने बताया कि उनकी योजना दुल्हन को छलनी करने की थी।

यह भी पढ़े -BJP, समाजवादी पार्टी से पहले मायावती की बड़ी सियासी चाल! ब्राह्मण वर्ग पर फोकस के लिए अपनाया ये फॉर्मूला, समझें पार्टी के पुराने रिकॉर्ड से

देसी पिस्टल- 1 खोखा बरामद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुल्हन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के इरादे से शादी में आया था। लेकिन एक गोली के बाद फंस गई और वह मौके से भगने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि, शख्स के पास से एक खोखा और देसी पिस्टल बरामद हुई है।

एक तरफा प्यार का मामला?

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी, लड़की से एकतरफा प्यार करता था। यही वजह है कि उसने शादी में घुस कर महिला पर गोली चला दी।

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि, यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत का है। यहां बीते मंगलवार को शादी समारोह में एक शख्स चेहरा ढक कर दुल्हन के पास आया। इसके बाद उसने बिना देर किए दुल्हन के पेट पर गोली चला दी। गोली लगते ही आरोपी फरार हो गया और दुल्हन गिर पड़ी। महिला के पास खड़े लोगों ने उसे संभाला। इस वक्त कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यक्तियों के हैरान चेहरे वीडियो में देखने को मिले। वहीं, खून से सनी दुल्हन को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां से उनसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ताकि बेहतर तरीके से इलाज हो सके।

Created On :   27 Feb 2026 12:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story