हमला: गड़चिरोली में नदी परिसर की सफाई करते समय मधुमक्खियों का हमला , सात लोग हुए घायल

गड़चिरोली में नदी परिसर की सफाई करते समय मधुमक्खियों का हमला , सात लोग हुए घायल
  • शंकरपट के लिए नदी के घाट की सफाई करते समय घटी घटना
  • घायलों को वैरागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया
  • वैरागढ़ गांव में शंकरपट का होने जा रहा है आयाेजन

डिजिटल डेस्क, आरमोरी (गड़चिरोली)। तहसील के वैरागढ़ गांव से सटे करपड़ा गांव के नदी घाट परिसर में शंकरपट के उपलक्ष्य में सफाई कार्य करते समय मधुमक्खियों ने लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में 7 लोग घायल हो गए। घटना में धिरावंत राऊत, भास्कर भोयर, राजू राऊत, प्रकाश बनकर, संजय खंडारकर, भास्कर नागोसे और ट्रैक्टर चालक कार्तिक सडमेक घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए वैरागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वैरागढ़ गांव में शंकरपट का आयाेजन किया गया है। इस उपलक्ष्य में बैल जोड़ियों की पट आयोजित करने के लिए नदी घाट का परिसर लोग साफ कर रहे थे। पंस के पूर्व उपसभापति विनोद बावनकर ने इस कार्य के लिए अपने ट्रैक्टर और 7 लोगों को रवाना किया था। इस बीच जगह की सफाई करते समय अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया जिसमें सभी 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को वैरागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार को तबीयत में सुधार आने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

जंगली सुअर के हमले में दो जख्मी : आरमोरी (गड़चिरोली)। मक्का फसल की तुड़ाई करते समय अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला व युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार, 25 अप्रैल की सुबह तहसील के देलोड़ा (बु) गांव के खेत परिसर में उजागर हुई है। घायलों में देलोड़ा गांव निवासी रूपाली विकास गेडाम (30) और काजल पुंजाराम गेडाम (22) शामिल हंै। दोनों को आरमोरी के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गड़चिरोली के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दिनों मक्का फसल के तुड़ाई का काम शुरू है। तहसील के अधिकांश गांवों में यह काम शुरू होकर इसके माध्यम से मजदूरों काे रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इस बीच गुरुवार की सुबह रूपाली और काजल दोनों मिलकर गांव से सटे खेत में पहुंचकर मक्का की तुड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने दोनों पर हमला बोल दिया जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला व युवती पर जिला अस्पताल में उपचार शुरू होने की जानकारी मिली है। गांव के लोगों ने जंगली सुअरों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग भी की है।


Created On :   26 April 2024 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story