हादसा: तेज रफ्तार निजी बस पलटी, एक की मौत-आठ गंभीर

  • तेज रफ्तार बस पलटी
  • एक ने तोड़ा दम
  • आठ की हालत गंभीर

Tejinder Singh
Update: 2023-10-06 13:56 GMT

डिजिटल डेस्क, हिंगणघाट. राष्ट्रीय महामार्ग पर वणी परिसर के सगुणा कंपनी के पास गुरुवार तड़के तीन बजे के दौरान हैदराबाद से रायपुर की ओर जा रही निजी कंपनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई तथा 8 गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक का नाम छत्तीसगढ़ निवासी केशव राम साहू (32) है जबकि सूरजकुमार वंधन (49) व आशा सूरज देशबाहुरे (49) का सेवाग्राम अस्पताल में उपचार जारी है। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार निजी ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी 19 एफ 3366 से अनेक यात्री हैदराबाद से रायपुर जा रहे थे। सभी यात्री गहरी नींद में थे। इस बीच निजी बस चालक ने महामार्ग पर पड़े गड्ढे से बचने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें केशव राम साहू की मृत्यु हो गई तथा अन्य आठ यात्री घायल हुए। जिनमें से सूरजकुमार वंधन व आशा देशबाहुरे का सेवाग्राम में इलाज जारी है। मृतक की पत्नी दामिनी भी घायल हुई। उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद परिसर के नागरिकों की मदद से यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही हिंगणघाट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। आगे की जांच हिंगणघाट पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News