हादसा: घायल की मदद करने रुकी कार को टिप्पर ने उड़ाया, तीन की दर्दनाक हुई मौत

  • येरणगांव समीप भीषण हादसा
  • कार को टिप्पर ने उड़ाया
  • तीन मौतें

Tejinder Singh
Update: 2024-03-26 10:19 GMT

डिजिटल डेस्क, हिंगणघाट. हादसे में घायल हुए दोपहिया चालक की मदद करने के लिए रुकी कार को तेज रफ्तार टिप्पर ने उड़ा दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वडनेर पुलिस थाना अंतर्गत वडनेर-शिरसगांव मार्ग पर येरणगांव समीप शनिवार रात 8 बजे के दौरान हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मृतकों के नाम येरणगांव निवासी विजय देवतले (45), अक्षय कोलकड़े (25) तथा अलमडोह निवासी राहुल नैताम बताए जाते हैं। गंभीर रूप से घायल कात्री निवासी रतन पचारे व अर्जुन मोरे का सेवाग्राम के कस्तूरबा अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार वडनेर-शिरसगांव मार्ग पर सुरकार के खेत समीप एक टिप्पर सुबह से ही खराब स्थिति में खड़ा था।

इस दौरान पीछे से तेज गति आनेवाले दोपहिया चालक को टिप्पर दिखाई नहीं दिया। इससे दोपहिया टिप्पर से टकरा गई और चालक घायल हो गया। शिरसगांव से एमएच 32 एएस 4837 क्रमांक की कार वहां से गुजर रही थी। उन्हें ये हादसा दिखाई दिया तो कार से कुछ लोग उतरे और दोपहिया सवार की मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल को कार में बिठाते समय ही वडनेर से तेज गति से आनेवाले एमएच 31 एफसी 0434 क्रमांक के रेत की ढुलाई कर रहे टिप्पर चालक ने कार को ही टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में येरणगांव निवासी विजय देवतले (45), अक्षय कोलकड़े (25) तथा अलमडोह निवासी राहुल नैताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वहीं कात्री निवासी रतन पचारे व अर्जुन मोरे गंभीर रूप से घायल हुए। उनका सेवाग्राम अस्पताल में उपचार जारी है। इस प्रकरण में वडनेर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच की जा रही है।

इस मार्ग पर बढ़ा हादसों का प्रमाण

बता दें कि इस परिसर में रेत की अवैध रूप से ढुलाई होती है। चोरी की रेत ले जाते समय वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हंै। इससे इस मार्ग पर हादसों का प्रमाण काफी बढ़ गया है। इस ओर वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देने की मांग की जा रही है।


Tags:    

Similar News