रणसंग्राम: चुनाव आने पर शुरू हो जाती है मोदी की नौटंकी ,प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

चुनाव आने पर शुरू हो जाती है मोदी की नौटंकी ,प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
  • पूछा - कहां हैं युवाओं के 2 करोड़ रोजगार
  • कहां हैं लोगों के खाते के 15 लाख
  • प्रचार सभा में पहुंचीं लातूर

डिजिटल डेस्क, लातूर। जब भी कोई चुनाव आता है तो मोदी की नौटंकी चालू होती है, कि ये करेंगे, वो करेंगे। वह बताएं कि युवाओं के 2 करोड़ रोजगार कहां हैं? लोगों के खातों में 15 लाख रूपए अब तक आए क्यों नहीं, किसके खाते में गए यह? यह तंज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने आज शाम लातूर लोकसभा क्षेत्र से महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी शिवाजी कालगे की उदगीर में प्रचार सभा में कसा।

लातूर लोकसभा चुनाव प्रचार बड़े जोरों से चालू है। इस चुनाव को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस सरचिटणीस प्रियंका गांधी उदगीर में आई थी। उन्होंने भाषण की शुरुआत राम राम लातूरकर, जय तुलजा भवानी यह धरती संतों की धरती है। इस धरती पर बाबा साहेब अंबेडकर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, सभी इस धरती पर महापुरुषों ने जन्म लिया है। उदगीर नगरी उदगीर बाबा की नगरी से जानी जाती है। ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री देकर कांग्रेस ने विकास करवाया है। आज मैं चुनाव के मौके पर आई हूं मैं गंभीर बातें करना चाहती हूं।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 70 करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। वहीं, केंद्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी के साथ महंगाई और मुश्किलों का सामना अलग करना पड़ रहा है। 1,200 रुपए का सिलेंडर चुनाव आने पर कम कर दिया। इससे पहले क्यों नहीं कम किया? राहत के लिए 5 किलो का राशन का बोरा दे दिया, तो क्या, बाकी स्थानों पर तो महंगाई जान से मार रही है। उन्होंने कहा कि टीवी चालू करते हैं, तो सभी बिकाऊ चैनल कहते हैं कि देश आगे बढ़ रहा है। कभी मोदी अफ्रीका, अमेरिका, जापान, यूरोप में दिखाई देते हैं। नेता कहते हैं कि मोदी से बढ़कर नेता दुनिया में नहीं है। अलग-अलग देशों के प्रधानमंत्री मोदी की ओर देख रहे हैं। मोदी चाहे तो चुटकी बजाकर जंग को बंद करवा सकते हैं। ऐसा ही है तो देश के प्रधानमंत्री ने चुटकी बजाकर रोजगार पैदा किए क्या? महंगाई कम की क्या? जीवन में तरक्की आई क्या? महिलाओं को कुछ किया क्या?


Created On :   27 April 2024 4:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story