महाराष्ट्र में नया घरौंदा केन्द्र स्थापित करने की योजना नहीं - भौमिक

महाराष्ट्र में नया घरौंदा केन्द्र स्थापित करने की योजना नहीं - भौमिक
  • कोई नया घरौंदा केन्द्र स्थापित करने की फिलहाल कोई योजना नहीं
  • लातूर द्वारा संचालित एक घरौंदा केन्द्र कार्यात्मक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई नया घरौंदा केन्द्र स्थापित करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इस समय प्रदेश में लातूर में एक घरौंदा केन्द्र कार्य कर रहा है। यह जानकारी केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक ने मंगलवार को लोकसभा में राकांपा सांसद श्रीनिवास दादा पाटील के एक प्रश्न के उत्तर में दी।

सुश्री भौमिक ने बताया कि महाराष्ट्र में ‘संवेदना सेरेब्रल पाल्सी विकास केन्द्र, लातूर’ द्वारा संचालित एक घरौंदा केन्द्र कार्यात्मक है। उन्होंने कहा कि घरौंदा (वयस्कों के लिए समूह गृह) योजना का लक्ष्य और उद्देश्य ऑटिज्म, प्रमस्तिष्क घात, बौद्धिक दिव्यांगता और बहु दिव्यांगता ग्रस्त वयस्क व्यक्तियों को जीवन भर एक सुनिश्चित घर और न्यूनतम गुणवत्तापूर्ण देखभाल सेवाएं प्रदान करना है। यह योजना राष्ट्रीय न्यास के ससाथ पंजीकृत संगठनों के माध्यम से लागू की जाती है। संबंधित संगठनों के योजना केन्द्रों को राष्ट्रीय न्यास द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Created On :   25 July 2023 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story