भटका मौसम...: अक्टूबर में भी सता रही है गर्मी, परेशान हो रहे लोग

नागपुर समेत पूरे विदर्भ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक

Anita Peddulwar
Update: 2023-10-13 04:42 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रवेश के बाद भी नागपुर वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां तक कि पंखे से काम नहीं चल रहा। कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। पूरे विदर्भ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान एकदम से नीचे आने की संभावना नहीं है। दिन गर्म आैर रात सर्द जैसा मौसम बना रहेगा। नवंबर से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल बारिश की भी संभावना नहीं है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे।


Tags:    

Similar News