भंडारा: बरसों से लापता किशोरियों को ढूंढ लाई पुलिस

बरसों से लापता किशोरियों को ढूंढ लाई पुलिस
  • कोई राजस्थान तो कोई नागपुर में मिली
  • बरसों से लापता थी किशोरियां

डिजिटल डेस्क, भंडारा. अपहरण के बाद वर्षों तक परिवार से दूर रही तीन नाबालिग बच्चियों को ढूंढने में जिला पुलिस दल के अपराध शाखा को सफलता मिली है। इन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने उनके परिवार तक पहुचाया। स्थानीय अपराध शाखा ने 17 वर्षिय नाबालिग बच्ची को दो वर्षों बाद राजस्थान से ढुंढ निकाला। यह लड़की 2 अक्टूबर 2021 को गायब हुई थी। इसी तरह से अन्य दो नाबालिगों को नागपुर जिले से तथा साकोली तहसील से ढूंढा गया।

नाबालिग बच्चों का अपहरण रोकने और अपहरण हुए बच्चों को ढूंढकर परिवार तक पहुंचाने के लिए जिले में अनैतिक मानवी वहन प्रतिबंधक कक्ष स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी के रूप में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरिक्षक नितिन चिंचोलकर की नियुक्ती की गई। दौरान भंडारा पुलिस थाने के क्षेत्र से वर्ष 2 अक्टूबर 2021 को अज्ञात बदमाशों ने 17 वर्षिय बच्ची का अपहरण किया। तब से बच्ची लापता थी। पुलिस ने बच्ची को धुंढने के प्रयास जारी रखे।

अंतता 17 वर्षीय बच्ची दो वर्षों बाद राजस्थान में मिली। इस बच्ची को पुलिस ने परिवार तक पहुचाया। इसी तरह भंडारा पुलिस थाने के क्षेत्र में 25 अक्टूबर को 17 वर्षिय नाबालिग बच्ची को गुमराह कर भगाया गया था। इस बच्ची की पुलिस तलाश कर रही थी। हाल हि में यह बच्ची साकोली परिसर में मिली। इन दो मामलों के तरह पवनी पुलिस थाने के क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची का 29 जनवरी 2023 को अपहरण हुआ था। इस बच्ची की तलाश अनैतिक मानवी वहन प्रतिबंधक कक्ष के अधिकारी व कर्मचारी कर रहे थे। लापता बच्ची नागपुर के पारडी परिसर में मिली। स्थानीय अपराध शाखा, अनैतिक मानवी वहन प्रतिबंधक कक्ष के पुलिस अधिकारी, अमलदार ने अपहरन के तीन मामले हल किए।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरिक्षक नितिन चिंचोलकर, सहायक पुलिस निरिक्षक एन. एच. तुरकुंडे, पुलिस हवालदार राजु दोनोडे, पुलिस हवालदार कैलाश पटोले, अमोल खराबे, महिला पुलिस हवालदार अर्चना कुथे, कीर्ति तिवारी, पुलिस कान्स्टेबल योगेश ढबाले, कौशिक गजभिए ने की।

Created On :   12 Oct 2023 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story