छेड़खानी: शादी से मना किया तो जान से मारने की धमकी

शादी से मना किया तो जान से मारने की धमकी
आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पोक्सो का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी से दोस्ती करनेवाले आरोपी से बातचीत बंद करने पर उसने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी ने किशोरी से गालीगलौज कर उससे मारपीट की और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर नवीन कामठी पुलिस ने आरोपी राजिक खान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पोक्सो का मामला दर्ज किया। फरार आरोपी राजिक खान की तलाश पुलिस कर रही है।

गालीगलौज और मारपीट करता था प्रेमी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी ने आरोपी राजिक खान के खिलाफ नवीन कामठी थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजिक खान से उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई। इसके बाद वह किशोरी से फोन और इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगा। इसी बीच किसी कारणवश किशोरी और आरोपी के बीच मतभेद हो गया। किशोरी ने आरोपी के साथ बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद आरोपी राजिक खान रियाज खान (22) नविन कामठी, नागपुर निवासी ने किशोरी का पीछा शुरू कर दिया। वह रास्ते में किशोरी को रोककर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। आरोपी ने किशोरी से कहा कि अगर तूने मेरे साथ शादी नहीं की तो तुझे जान से मार दंूगा। आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नवीन कामठी थाने में शिकायत की। थाने के उपनिरीक्षक पठारे ने आरोपी राजिक खान पर धारा 354(ड), 336, 341, 332, 294, 506(ब) व सहधारा 11, 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   12 Oct 2023 8:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story