Municipal, school's ,initiative, liveliness, seen, in the, model, problems ,of the, earth, mysteries ,of the, sky: मनपा स्कूल का उपक्रम, मॉडल में दिखी जीवंतता, धरती की परेशानी, आसमां के रहस्य

  • मनपा स्कूलों की लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
  • विज्ञान और हस्तकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर
  • सांस्कृतिक और शैक्षणिक कला को प्रोत्साहन देने शिक्षणोत्सव

Anita Peddulwar
Update: 2024-02-23 09:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगर पालिका के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षणोत्सव 2023-24 में मनपा, यंग कलाम डिस्कवरी साइंस सेंटर, एचसीएल फाउंडेशन और एसईडीटी के सहयोग से विज्ञान, चित्रकला, हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मनपा स्कूल के विद्यार्थियों में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कला को प्रोत्साहन देने के लिए यह आयोजन शिक्षणोत्सव के रूप में गणेशपेठ के अध्यापक भवन में किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडलों का प्रदर्शन किया।

‘वेस्ट से बेस्ट’ का निर्माण : शिक्षणोत्सव का उद्घाटन मनपा की अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल के हाथों किया गया। प्रमुख रूप के रूप में शिक्षणाधिकारी साधना सयाम, जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी, आकांक्षा फाउंडेशन की जयश्री ओबेरॉय, मनपा के सहायक शिक्षणाधिकारी संजय दिघोरे, राजेंद्र सुके, महानगर पालिका शिक्षक संघ के सचिव देवराव मांडवकर उपस्थित थे। अारंभ में अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल ने विद्यार्थियों के तैयार विविध मॉडल का अवलोकन कर संवाद साधा। इन मॉडलों में सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, स्मार्ट सिटी मॉडल, जल शुद्धीकरण, चांद्रयान, आहार श्रृंखला, पवन चक्की समेत अन्य का समावेश था। इसके साथ ही हस्तकला प्रदर्शनी में ‘वेस्ट से बेस्ट’ निर्मिती सामग्री और इको ब्रिक्स से रोजाना इस्तेमाल की सामग्री तैयार करने का समावेश था। महानगर पालिका के स्कूलों के गणित, विज्ञान और भाषा प्रदर्शनी शिक्षणोत्सव में गणित प्रदर्शनी में 7 स्कूल, विज्ञान प्रदर्शनी में 41 स्कूलों ने सहभाग लिया। प्रदर्शनी में हिंदी और मराठी भाषा के विविध मॉडलों का प्रस्तुतिकरण किया गया। स्पर्धा का परीक्षण नीलिमा अढाव और पुष्पलता गावंडे ने किया।

इनको मिले पुरस्कार : प्रदर्शनी में गणित में प्रथम पुरस्कार संजय नगर हिंदी हाईस्कूल के भुवन शाहू, विज्ञान में प्रथम पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री हाईस्कूल के विद्यार्थी प्रीतम कुमार को ब्रिज अलर्ट सिस्टम, द्वितीय पुरस्कार वाल्मिकी नगर हाईस्कूल के दो विद्यार्थी पूरब रहांगडाले और युवराज सोनी के ऑइल सेप्रेटर मॉडल और तृतीय पुरस्कार हेल्थ एंड क्लिनलीनेस मॉडल को जी. एम. बनातवाला हाईस्कूल की विद्यार्थी अक्षा व नाझ को, भाषा विकारी शब्दों के भेद में जी. एम. बनातवाला हाईस्कूल और प्रोत्साहन पुरस्कार (मराठी) में सुरेंद्रगढ़ हिंदी माध्यमिक स्कूल को प्राप्त हुआ है। इसके अलावा हस्तकला के ‘अ’ समूह में प्रथम पुरस्कार दुर्गा नगर मराठी उच्च प्राथमिक स्कूल और दुर्गा नगर हिंदी प्राथमिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। ‘ब’ समूह में पन्नालाल देवड़िया हिंदी माध्यमिक स्कूल को प्रथम और संजय नगर हिंदी माध्यमिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Tags:    

Similar News