108 एम्बुलेंस की नहीं मिल रही सेवा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

108 एम्बुलेंस की नहीं मिल रही सेवा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-14 12:49 GMT
108 एम्बुलेंस की नहीं मिल रही सेवा, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

डिजिटल डेस्क, मंडला। नगर और ग्रामीण अंचलों के मरीजों के लिए शुरू की गई 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ लोगोंं को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवास क्षेत्र में पिछले तीन दिन से ambulance service के पहिए जाम है। यहां के जरूरतमंद निजी वाहन या ऑटो से इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। बिगड़ती 108 की सेवा की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

मरीजों या दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए ambulance service शुरू तो की गई है लेकिन Health center में पिछले तीन दिन से ambulance service बंद है। वाहन में खराबी आ जाने के कारण, इसकी सेवा नहीं मिल पा रही है। ambulance करीब 2.75 लाख से अधिक किलोमीटर दौड़ चुकी है, जिसके कारण वाहन का दम निकल गया है। इस ओर ठेकेदार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

नियामानुसार, अधिक उपयोग होने के बाद दूसरा वाहन सेवा के लिए उपलब्ध कराना था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। यहां वाहन का रखरखाव भी नहीं किया जाता है। drivers को अपनी जेब से पंचर या अन्य काम कराने पड़ रहे है। ambulance बंद होने के कारण, परिजन मरीजों को निजी वाहन से लेकर हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। 108 एम्बुलेंस बंद होने के कारण हॉस्पिटल के जननी वाहन से सीरियस केसों को भेजा जा रहा है। जिससे प्रसूताओं को परेशानी हो रही है। कई मामले में वाहन भी नहीं मिल रहे है। कई बार डायल 100 से घायलों को उपचार के लिए लाया गया है। इस ओर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान नहीं है।

Similar News