वंदे मातरम मिशन में रूस से लाए गए 145 विद्यार्थी, मुंबई का विमान हुआ रद्द

वंदे मातरम मिशन में रूस से लाए गए 145 विद्यार्थी, मुंबई का विमान हुआ रद्द

Tejinder Singh
Update: 2020-06-18 14:59 GMT
वंदे मातरम मिशन में रूस से लाए गए 145 विद्यार्थी, मुंबई का विमान हुआ रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे मारतम मिशन चलाया है। इस मिशन में बुधवार-गुरुवार की रात को रूस से एयर इंडिया के विशेष विमान से 145 विद्यार्थियों को लाया गया। जो वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। सभी विद्यार्थियों को होटल सेंटर पॉइंट और होटल प्राईड में क्वारेंटाइन किया गया। जानकारी के अनुसार भारत सरकार लगातार विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम कर रही है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से उक्त देश के दूतावास से समन्वय किया जा रहा है। इसी कड़ी में रूस के मास्को में फंसे 145 मेडिकल के विद्यार्थियाें को वहां से निकाला गया। पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय विमान से विदेश में फंसे लोगों को सीधे नागपुर लाया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शेखर घाडगे और डॉ. सुधीर वाठ उपस्थित थे। वहीं, विधायक प्रकाश गजभिये का कहना है कि नागपुर के लोग मास्को में फंसे होने की जानकारी मिलने पर हमने सरकार से संपर्क कर उनको सभी लोगों के नाम, पते की सूची सौंपी जिसके बाद उनको नागपुर लाया गया।

मुंबई का विमान रद्द

गुरुवार को मुंबई से नागपुर आने वाला गो एयर - 2601 को रद्द कर दिया गया जिससे नागपुर से मुंबई से जाने वाला गो एयर - 2607 भी रद्द रहा।

Tags:    

Similar News