बुजुर्ग से बहस होने पर 17 साल के लड़के ने कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में

बुजुर्ग से बहस होने पर 17 साल के लड़के ने कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में

Anita Peddulwar
Update: 2019-12-23 06:23 GMT
बुजुर्ग से बहस होने पर 17 साल के लड़के ने कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड क्षेत्र में एक किशोर ने 75 वर्षीय वृद्ध पर लकड़ी के टुकडे से सिर और कंधे पर हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घायल गोकुलदास दयाराम बावनगड़े (75) की उमरेड से नागपुर के मेडिकल अस्पताल में लाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उमरेड़ पुलिस ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। किशोर को बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। बताया जाता है कि, गोकुलदास बावनगड़े गत दिनों  पड़ोसी के घर के सामने जलाऊ लकड़ी काट रहा था। पड़ोसी के 17 वर्षीय बेटे ने उन्हें लकड़ी काटने से मना किया। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। इस बहस के दौरान किशोर ने उस पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

किशोर को बालसुधार गृह भेजा गया

उमरेड थाने में किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद न्यायालय मेें पेश और न्यायालय ने उसे बालसुधारगृह भेजने का आदेश दिया है। उक्त मामले की जांच उमरेड थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक डोर्लीकर कर रहे हैं।

सिर और कंधे पर लकड़ी से किया हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार उमरेड थाने से करीब 12 किमी दूर तारणा गांव कुही निवासी 65 वर्षीय अनुसया बावनगड़े ने उमरेड थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, उनके पड़ोसी के नाबालिग बेटे ने उसके पति गोकुलदास बावनगड़े की हत्या कर दी। 21 दिसंबर को पति गोकुलदास पड़ोसी के घर के सामने जलाऊ लकडियां काट रहा था। इसी दाैरान पड़ोसी का बेटा वहां आया। उसने कहा कि, मेरे घर के सामने लकड़ी क्यों काट रहे हो। इस बात को लेकर किशोर ने गोकुलदास के साथ विवाद किया। उसके बाद उसने गोकुलदास पर लकड़ी के टुकडे से सिर और कंधे पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायल गोकुलदास को उमरेड स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल अस्पताल भेज दिया। गोकुलदास की उमरेड से नागपुर लाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी उमरेड पुलिस को दी गई।

Tags:    

Similar News