नागपुर में 19 और पॉजिटिव, तीसरा हॉटस्पॉट बन रहा गड्‌डीगोदाम इलाका

नागपुर में 19 और पॉजिटिव, तीसरा हॉटस्पॉट बन रहा गड्‌डीगोदाम इलाका

Tejinder Singh
Update: 2020-05-21 14:46 GMT
नागपुर में 19 और पॉजिटिव, तीसरा हॉटस्पॉट बन रहा गड्‌डीगोदाम इलाका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गड्‌डीगोदाम में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 7 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही संख्या बढ़कर 20 हो गई है। यह मोमिनपुरा और सतरंजीपुरा जैसे कोरोना हॉटस्पॉट के बाद सबसे बड़ी संख्या है। गुरुवार को कुल 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही उपराजधानी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 400 पार कर गिया। कुल 406 संख्या मरीजों की है। गुरुवार को पॉजिटिव आए 19 मामलों में आठ की जांच मेयो लैब, दस की एम्स और एक की माफसू लैब में हुई है। मेयो के लैब में पॉजिटिव आई 8 रिपोर्ट पांचपावली में क्वारेंटाइन मोमिनपुरा के लोगों की है। एम्स में पॉजिटिव आई दस रिपोर्ट में 7 वीएनआईटी में क्वारेंटाइन गड्‌डीगोदाम के लोगों की है और तीन एमएलए हॉस्टल में क्वारेंटाइन मोमिनपुरा निवासियों की है। माफसू में आई पॉजिटिप रिपोर्ट पांचपावली में क्वारेंटाइन गोलीबार चौक निवासी की है।

गड्‌डीगोदाम के मरीज हुए 20

संतरा नगरी का तीसरा कोरोना हॉटस्पॉट गड्‌डीगोदाम बन रहा है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है। 16 मई को गड्‌डीगोदाम स्थित खलासीलाइन के 65 वर्षीय मरीज की मेडिकल में मौत के बाद लगातार कोरोना मारज सामने आ रहे हैं। उसके बाद मनपा ने इलाके से कुल 250 लोगों को क्वारेंटाइन किया था। जिनमें  अबतक 19 लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें मृतक के परिजन भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News