200 बेड का होगा अस्पताल, अनूपपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

200 बेड का होगा अस्पताल, अनूपपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-08 09:22 GMT
200 बेड का होगा अस्पताल, अनूपपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

सीएम शिवराज ने कहा- अनूपपुर जिले की अलग पहचान बने इसके प्रयास किए जाएंगे
डिजिटल डेस्क शहडोल/अनूपपुर
। अनूपपुर जिले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सोमवार को यहां पहुंचे सीएम ने 302.17 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में 117 करोड़ 43 लाख के कार्यों का भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य शुभारंभ तथा 184 करोड़ 74 लाख के विकास कार्य लोकार्पित किए गए।
जिला चिकित्सालय की क्षमता के विस्तार के लिए 17 करोड़ 29 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिला चिकित्सालय की वर्तमान क्षमता (100 बेड) का उन्नयन कर 200 बेड क्षमता का किया जा रहा है। इसके साथ ही 33 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से जैतहरी-महुदा-परासी-जमुना मार्ग (25.50 किमी) के निर्माण कार्य, 15 करोड़ 9 लाख की लागत से एनएच-43 से बम्हनी वाया- सेमरिया मार्ग (21.24 किमी) निर्माण कार्य, 20 करोड़ 59 लाख की लागत से धनपुरी एवं चोलना जलाशय में सिंचाई परियोजना के कार्यों की आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा रखी गयी। उक्त सिंचाई परियोजनाओं से धनपुरी, धनगवां, बम्हनी, मझगवा, चोलना, पोड़ी एवं चोड़ी ग्राम के 920 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
15 ग्रामों के लिए नल-जल योजना 
 मुख्यमंत्री द्वारा 15 ग्रामों में 16 करोड़ 85 लाख लागत की नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया। उक्त परियोजनाओं से ग्राम बीड़, बकही, धिरौल, चोलना, पड़रिया, फुनगा, पटनाकला, दैखल, कुशियारा, कदम टोला, छिल्पा, पड़ौर, पसला, बदरा, बेंदी की कुल 39561 जनसंख्या लाभान्वित होगी। इन ग्रामों में कुल 7970 परिवार क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से लाभान्वित होंगे। इसका क्रियान्वयन 6 माह में पूर्ण किया जाएगा।
12 करोड़ से बनेगा आरओबी 
 अनूपपुर शहर में 12 करोड़ 1 लाख  की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ व शासकीय एकलव्य विद्यालय में 1 करोड़ 9 लाख की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, ग्राम कुकरगोड़ा एवं हर्री में 76 लाख की लागत से गौशाला एवं ग्राम- सोनमौहरी में 51 लाख की लागत से नर्सरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण 
 184.74 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें पीडब्ल्यूडी द्वारा 68 करोड़ 4 लाख लागत से निर्मित अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मार्ग (40.60 किमी), एमपीआरडीसी द्वारा 115 करोड़ 25 लाख लागत से निर्मित कोतमा-जैतहरी-राजेंद्रग्राम वाया- धर्मदास मार्ग (52.20 किमी), 54 लाख लागत से ग्राम कोलमी एवं बकेली में गौशाला, जिला मुख्यालय में 91 लाख लागत से निर्मित बाल संप्रेषण गृह सह बाउंड्रीवाल कार्य शामिल हैं।   
 

Tags:    

Similar News