शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-08-08 13:09 GMT
शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने वाले एक 22 साल के आरोपी को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़की की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर से लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के अभिभावकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रतीक कालदाते है।

कासरवाडी पुलिस के मुताबिक मनोरमा नगर इलाके में रहने वाला आरोपी लड़की से शादी का वादा कर एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। डॉक्टर ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी तो परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ कासरवडवली पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376 के साथ-साथ बाल लैंगिक शोषण विरोधी कानून पाक्सो की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कालदाते को जाल बिछाकर रात तीन बजे के करीब ठाणे के ब्रह्मांड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

 

Similar News