निर्धन विद्याथियोंं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की चुनौती

 26 हजार बच्चे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े ,11 हजार के पास स्मार्ट फोन ही नहीं निर्धन विद्याथियोंं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की चुनौती

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-11 12:45 GMT
निर्धन विद्याथियोंं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की चुनौती

डिजिटल डेस्क  मंडला। कोरोना काल में निर्धन बच्चों के लिए पढ़ाई मुसीबत बन गई है। दरअसल जिले में हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के 22 प्रतिशत बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। जिसके कारण वह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। इन बच्चों को भविष्य कोरोना काल में बिगड़ रहा है। बच्चोंं को सिर्फ स्कूल से मिले नोट्स के सहारे ही पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष मार्च 2020 ने देश में कोरोना ने दस्तक दी। इसके बाद से कोरोना के बहुत क्षति पहुंचाई है। लाखों जाने जा चुकी है। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों को कोरोना ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मंडला जिले में हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई कोरोना काल में चौपट हो गई है। पिछले डेढ साल से ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों को करानी पड़ रही है। ऑनलाइन पढ़ाई जिले के निर्धन बच्चों के लिए मुसीबत से कम नही है। जिले में 22 प्रतिशत बच्चों के साथ स्मार्ट फोन नही है। इसमें से करीब 7 प्रतिशत बच्चें ऐसे है जिनके पास फोन ही नही है। जिसके कारण बच्चों को ऑनलाइन पढऩे का मौका नहीं मिल रहा है। जिससे बच्चों के भविष्य बिगड़ रहा है। प्रशासन और प्रशासन के द्वारा बच्चों को जोडऩे के लिए लाख प्रयास के बाद भी स्मार्ट फोन से वंचित बच्चें पढ़ाई से छूट रहे है।
ऐसे ही जिले की स्थिति-
मंडला जिले के 212 हाई हायर सेकेडरी स्कूल मेें  कक्षा 9 वीं से 12वीं में 53 हजार 112 बच्चें दर्ज है। जिसमें कक्षा 9 वीं में 15 हजार 844, कक्षा 10 वी में 16 हजार 345 बच्चें, कक्षा 11वीं में 12 हजार 116 और 12 वीं में 8 हजार 566 बच्चें दर्ज है। इसमें 17 हजार 374 बच्चों के पास स्र्माट फोन है। 5 हजार 376 बच्चों के पास टीव्ही है। 7 हजार 954 बच्चों के पास सामान्य फोन है और 3 हजार 952 बच्चों के पास फोन नहीं है। जिले में सिर्फ 26 हजार 806 बच्चें वाट्सअप गु्रप से जुड़कर पढ़ाई कर रहे है।
दो दिन में कैसे होगी पढ़ाई-
हाल ही में 9 वी से 12वी की कक्षाएं प्रारंभ की गई है। जिसमें हायर सेकेण्डरी स्कूल में 12 वीं की कक्षाएं सोमवार, गुरूवार, 11 वी की कक्षाएं मंगलवार, शुक्रवार, 10 वी की कक्षाएं बुधवार, 9वी की कक्षा शनिवार को लगाई जा रही है। हाई स्कूल में दसवी की कक्षाएं सोमवार शुक्रवार और 9वी की कक्षाएं मंगलवार शुक्रवार को लगाई जा रही है। सप्ताह में सिर्फ दो दिन में कैसे पढ़ाई होगी। जिनके पास स्मार्ट फोन नही है। उन बच्चों को दो दिन सिर्फ घर में पढाई के कठिन अंश समझने में लग जाते है। ऐसी परिस्थति में बच्चें पढ़ाई कैसे कर पांएगे।
इनका कहना है
जिन बच्चों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन नही है, उन बच्चों को टीव्ही और स्कूल से दिये गये नोट्स के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। दो दिन कक्षाएं संचालित होने से बच्चों को काफी राहत मिली है। बच्चें स्कूल आकर कठिन अंशो को समझ रहे है और घर पर भी पढ़ाई कर रहे है।
मुकेश पांडे, एपीसी

Tags:    

Similar News