2.69 % नागरिकों ने ही स्वच्छता ‘एप’ के माध्यम से नागपुर का दिया साथ 

2.69 % नागरिकों ने ही स्वच्छता ‘एप’ के माध्यम से नागपुर का दिया साथ 

Tejinder Singh
Update: 2019-02-10 11:12 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वच्छता सर्वे पूरा हो चुका है और इसी के साथ ‘एप’ रेटिंग भी बंद हो गई है। रेटिंग में काफी पीछे चल रही मनपा की रैंक पिछले दिनों 519 थी, जो डाउनलोडिंग के हिसाब से कम-ज्यादा होती रहती थी। सर्वे पूरा होने के बाद वह भी बंद हो गई है। ऐसे में मनपा को ‘एप’ डाउनलोड न करवा पाना भारी पड़ सकता है, इसलिए कि डाउनलोड करने के बाद भी सिर्फ 2.69 फीसदी नागरिक ही उसका उपयोग कर रहे हैं और उसमें से भी 1.27 उससे खुश नहीं हैं। 

शहर की स्थिति भी कुछ खास नहीं 

स्वच्छता सर्वे को लेकर इस बार शहर की स्थिति कुछ खास नहीं िदखाई पड़ रही है। स्वच्छता सर्वे में तय किए गए मानकों पर मनपा पूरी तरह से खरी नहीं उतर सकी। याद रहे, मनपा ने पहले ही खुद से 7 स्टॉर में सिर्फ 3 के लिए आवेदन किया था।

इस बार एप डाउनलोडिंग पर नहीं दिया जोर

पिछले साल की अपेक्षा इस बार ‘एप’ डाउनलोडिंग पर मनपा ने बिल्कुल जोर नहीं िदया। परिणाम यह हुआ कि पहले तो शहरवासियों ने स्वच्छता ‘एप’ डाउनलोड ही नहीं किया, और जिन्होंने किया, वह उसका बिल्कुल उपयोग नहीं कर रहे हैं। ‘एप’ से संतुष्ट होने वाले की संख्या उससे भी आधी है। इसके लिए 23.3 फीसदी एजेंसी को जिम्मेदारी बताया गया है। 

पिछले दिनों यह शहर थे टॉप 5 में

टॉप शहर         जनसंख्या

मूल            -     25, 449
उन्हेल        -     14, 774
मुरादनगर   -     95, 208
डूंगरनगर    -     47, 706
इंदौर          -  19, 64,086
 

Similar News