मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल

मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल

Tejinder Singh
Update: 2020-10-18 14:50 GMT
मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल

गड़चिरोली। रविवार दोपहर कोरची तहसील के कोसमी-किसनेली जंगल में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच नक्सलियों को मार गिराया। मृतकों में दो पुरूष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। हाल ही में जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालनेवाले अंकित गोयल के मार्गदर्शन में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। धानोरा पुलिस उपविभाग तथा कोरची तहसील के ग्यारहपत्ती पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत  कोसमी-किसनेली के जंगल में नक्सली होने की जानकारी विशेष अभियान दस्ते को मिली। इस आधार पर सी-60 के जवानों ने इस जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया। इस बीच जंगल मेंं घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस के जवानों पर अंधाधुंद गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी हमले में पुलिस के जवानों ने भी नक्सलियों की दिशा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। काफी देर तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद नक्सली पुलिस के आगे स्वयं को कमजोर पड़ता देख घने जंगलों में भाग निकले। मुठभेड़ के  बाद पुलिस जवानों ने जब घटनास्थल की सर्चिंग की तब पांच नक्सलियों के शव मिले। इनमें 2 पुरूष और 3 महिला नक्सलियों का समावेश है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर नक्सली सामग्री भी मिलने की जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपअधीक्षक भाऊसाहब ढोले के नेतृत्व में सी-60 कमांडो ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए नक्सल विरोधी अभियान और तेज कर दिया है। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक पाटील की रणनीति आई काम 

गड़चिरोली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटील इससे पूर्व इसी जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में नक्सल आंदोलन की कमर तोड़कर रख दी थी। उनके कार्यकाल में बडेव कैडर के नक्सली मारे गए थे। अनेक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया था। वर्तमान में वे गड़चिरोली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर विराजमान हुए हैं। नक्सलियों के खिलाफ बनी रणनीति और उसमें मिली सफलता में उनका अहम योगदान माना जा रहा है।

 

Tags:    

Similar News