नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से अब तक 75 लोगों की मौत

नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से अब तक 75 लोगों की मौत

Tejinder Singh
Update: 2021-05-29 12:01 GMT
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से अब तक 75 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना के बाद नागपुर में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) का प्रकोप शुरू है। गुरुवार को नागपुर जिले में इस बीमारी से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही गुरुवार तक कुल 75 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके  साथ ही पूर्व विदर्भ के 6 जिलों में मृत्यु की संख्या 80 पर पहुंच गई है। नए मृतकों में नागपुर ग्रामीण के मृतक हैं। इनमें से 1 की मौत सरकारी और 3 की मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इसके साथ ही नागपुर जिले में 20 और नागपुर संभाग में 14 नए मरीज सामने आए। नागपुर संभाग में मरीजों की संख्या 1 हजार 114 हो गई है। जिसमें नागपुर जिले के 942 मरीज हैं। विभाग में 794 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। इसमें से 732 नागपुर जिले के हैं। नागपुर के 461 मरीजों सहित विभाग में 479 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नागपुर में 508 मरीजों का इलाज जारी है, जिसमें नागपुर जिले के 422 मरीजों का समावेश है।

 

 

Tags:    

Similar News