एक विवाह ऐसा भी: ‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ थीम पर हुई शादी लिम्का बुक में दर्ज, दिया पर्यावरण का संदेश

एक विवाह ऐसा भी: ‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ थीम पर हुई शादी लिम्का बुक में दर्ज, दिया पर्यावरण का संदेश

Anita Peddulwar
Update: 2018-07-16 06:38 GMT
एक विवाह ऐसा भी: ‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ थीम पर हुई शादी लिम्का बुक में दर्ज, दिया पर्यावरण का संदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विवाह का आयोजन हर किसी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। शहर में एक विवाह ऐसा हुआ जो पर्यावरण की संदेश देने की अनूठी मिसाल बन गया। एक अनोखी शादी शहर में देखने को मिली, जिसमें सभी बाराती ग्रीन कलर के परिधान में नजर आए, साथ ही सभी ने आर्टिफिशल पत्तियों के गहने भी पहने। सभी बारातियों ने अपने हाथ में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हाथ में बैनर रखकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस शादी को लिम्का बुक में भी दर्ज किया गया है।

यादगार बनी शादी
दूल्हा-दुल्हन कमल और प्रिया ने कहा कि हमारी शादी इतनी यादगार बन जाएगी, ऐसा हमने सोचा भी नहीं था। हर कोई अपनी शादी को खास बनाना चाहता है। जब बारात निकल रही थी, तो सभी उसे बहुत ही उत्सुकता से देख रहे थे। जब हमसे इसके बारे में चर्चा की गई, तो हमें अटपटा सा लगा। फिर सोचा क्यों न अपनी शादी में समाज के लिए भी कुछ अनोखा किया जाए, तो हमने इसके लिए हां कर दी और हमारी शादी नागपुर ही नहीं बल्कि विश्व में भी प्रसिद्ध हो गई।

नहीं निकली पहले कभी ऐसी बारात 
‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ थीम बारात को लिम्का बुक में भी दर्ज किया गया। जब इस बारात के बारे में लिम्का बुक के अधिकारियों से चर्चा की गई, तो उन्होंने सर्च किया और जानकारी मिली कि पूरे विश्व में इस तरह की दूसरी कोई बारात आज तक नहीं निकली है। इसलिए इस  थीम की बारात को लिम्का बुक में रजिस्टर किया गया है।

कार भी पत्तियों से सजाई  
दूल्हे की कार भी हरी पत्तियों से सजाई गई। उसमें भी ‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ का संदेश लिखा गया। बारात में सभी बारातियों के हाथ में पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश लिखा बैनर दिया गया, जिसे सभी बारातियों ने फॉलो किया। डांस करते समय बारातियों ने पर्यावरण बचाने के संदेश को हाथ में लेकर डांस किया। समाज के हर व्यक्ति को पर्यावरण जागरूकता के लिए संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई थी प्लानिंग
इंवेट मैनेजर ने बताया कि जब मेरे पास विवाह के इंवेट का काम आया, तो मैंने वाधवानी परिवार से मुलाकात की और इस विवाह को अनेाखा बनाने के लिए उनसे ‘गो-ग्रीन सेव ग्रीन’ थीम की बात कही। पहले तो परिवार ने इसके लिए इंकार कर दिया, पर जब मैंने इस थीम को बताया, तो सभी सदस्य तैयार हो गए। बारातियों को भी ग्रीन कलर के कपड़े पहनने के लिए कहा गया, ताकि यह बारात अनोखी लगे। कमल और प्रिया के विवाह को मिलकर सभी ने शानदार बनाया।
 

Similar News