होलिस्टिन नस्ल की जर्सी गाय ने दिया पांच बछड़ों को जन्म, एक की मौत

होलिस्टिन नस्ल की जर्सी गाय ने दिया पांच बछड़ों को जन्म, एक की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-13 08:21 GMT
होलिस्टिन नस्ल की जर्सी गाय ने दिया पांच बछड़ों को जन्म, एक की मौत

डिजिटल डेस्क, सीधी। शहर से लगे मधुरी कोठार गांव में एक गाय पांच बछड़ों को जन्म दिया है। गाय के प्रसव बाद जन्में पांच बछड़ों में एक की मौत हो गई है बाकी चार स्वस्थ्य बताये गये हैं। अवधि से एक माह पहले गाय का प्रसव होने से जन्मे बछड़े शारीरिक रूप से काफी कमजोर हैं। जिन्हें इलाज की जरूरत है। पशु पालक द्वारा पशु चिकित्सक के जरिये इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मधुरी कोठार निवासी लक्ष्मण प्रसाद मिश्रा पिता कैलाश प्रसाद मिश्रा द्वारा ढाई वर्ष  पूर्व इलाहाबाद से होलिस्टिन नस्ल की जर्सी गाय खरीदी कर लाये थे। घर आने के बाद गाय का दो बार प्रजनन हुआ। जिसमें गाय एक-एक बछड़े को जन्म दिया, लेकिन तीसरी बार जब गाय का गर्भाधान हुआ तो निर्धारित अवधि के एक माह पहले ही गाय का प्रसव शुक्रवार की शाम को जब हुआ तो एक साथ वह पांच बछड़ों को जन्म देकर पशु पालक सहित गांव के लोगों को चकित कर दिया। गाय का प्रसव शाम 7 बजे से 11 बजे रात तक चला।

बताया गया है कि प्रसव के दौरान पशुपालक द्वारा पशु चिकित्सक को  सूचित किया गया लेकिन उसके न पहुंचने पर गांव की एक 60 वर्षीय महिला रामवती सोंधिया द्वारा किसी तरह गाय का प्रसव कराया गया। उधर पशु चिकित्सक दूसरे दिन शाम तक भी पशुपालक के घर नहीं पहुंच सका। जिसके चलते समय से पहले बछड़ों का जन्म होने से शारीरिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण एक बछड़े की मौत हो गई। जन्में गये बछड़ों में एक बछिया भी है। एक साथ कई बछड़ों का जन्म देने से पशुपालक का परिवार जहां काफी खुशी है वहीं सगे संबंधी इसे भगवान की कृपा मानकर श्रद्धा स्वरूप गाय का पूजन भी करते देखे गये हैं। गाय को देखने के लिये पशुपालक के घर में लोगों की भीड़ बनी रही।

 

Similar News