सुहागरात पर दूल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

सुहागरात पर दूल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-16 14:31 GMT
सुहागरात पर दूल्हे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, सिवनी। एक दिन पहले ही जिस घर में आतिशबाजी हो रही थी, ढोल धमाके की आवाज पूरे गांव में इस घर की खुशियों की गवाही दे रही थी वहां अब मातम का शोर है। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले घर का लाडला घोड़ी पर बैठा था और ब्याह कर दुल्हनिया लाया था अब वह इस दुनिया में नहीं है। एक दिन पहले ही लाल जोड़े ने विदा हुई दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उसका सुहाग छिन गया। शादी की पहली रात में ही दूल्हे ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना लखनादौन थाना के टीले गांव में गुरुवार रात हुई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

ये है घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलकांत उर्फ गोलू पिता थान सिंह पटले(25) की शादी करनपुर गांव में 13 मई को हुई। दूसरे दिन बारात वापस घर आ गई। 15 मई की रात में वह घर के पास ही कुछ दूर पर महुए के पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गया। अगली सुबह उसका शव पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। 

घटना की जांच शुरु
टीले गांव में संभवत: इस तरह ही पहली बार वारदात हुई। अब पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि कमलकांत के पास से  कोई सुसाइड नोट नहीं। वह घर में सबसे बड़ा था। एक छोटा भाई है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। परिवार के सभी सदस्य भी समझ नहीं पा रहे कि उसने मौत को गले क्यों लगाया।

इधर फांसी से एक मृत, एक गंभीर
डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोरली छतरपुर निवासी गुरुप्रसाद पिता गया प्रसाद चंदेल (42) के परिजन एक विवाह समारोह में गए थे। सूना घर पाकर गुरु प्रसाद ने फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब विवाह समारोह से वापस लौट तब  गुरू प्रसाद को झूलता हुआ देखकरए वे अवाक रह गये। इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों के द्वारा तत्काल पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा गुरुप्रसाद के मृत शरीर को फांसी के फं दे से नीचे उतारा गया। 

Tags:    

Similar News