सिवनी: कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, लखनादौन होते हुए जबलपुर गए सीएम

  • कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
  • लखनादौन होते हुए जबलपुर गए सीएम

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-11 04:42 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी/लखनादौन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार की शाम लखनादौन होते हुए जबलपुर गए। हेलीकॉप्टर न उड़ पाने के कारण नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी से सडक़ मार्ग से रवाना हुए मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए लखनादौन में रूके। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ मुख्यमंत्री लखनादौन बस स्टैण्ड के पीछे स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जब चुनाव रूपी युद्ध आसन्न हो तब हमें जबानी खर्च करने की बजाय हमारी पूरी ताकत, क्षमता, योग्यता लगाकर हम सभी को मिलकर कमल के फूल की लड़ाई लडऩी है। कमल का फूल खिलाना है। यह चुनाव नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। हमें प्रत्याशी कौन हैै, यह सब भूलकर केवल कमल के फूल का ध्यान रखना है।

यह भी पढ़े -बस यात्री को पहले धमकाया बाद में लूटा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वे बोले कि हमें पूरा भरोसा है कि इस लड़ाई में यश प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव मोदी वर्सेज ऑल, भाजपा वर्सेज ऑल का चुनाव है। ये हमारे दुश्मन अलग-अलग दिख रहे हैं, ये सब इकट्ठे भी हो सकते हैं। इतना होने के बावजूद हमें इनसे पार पाना है। हो सकता है रातोंरात इनकी दोस्ती हो जाए फिर भी कमल का फूल इन पर भारी पडऩा चाहिए।

यह भी पढ़े -कांग्रेस सत्ता में आते ही 30 लाख रिक्त पदों पर करेगी भर्ती राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि हम सबने देखा कि भूले-भटके अटल जी की सरकार चले गई थी, जिसके बाद यहां की चमचमाती सडक़ें, प्रधानमंत्री सडक़ें और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसे दूसरे काम बंद हो गए। योजनाएं बंद हो गईं थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद सिवनी के विकास के लिए, महिलाओं व युवाओं के लिए अलग से बैठकर निर्णय लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News