जादूटोने के संदेह में महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारा गिरफ्तार

जादूटोने के संदेह में महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारा गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-27 13:25 GMT
जादूटोने के संदेह में महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारा गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भामरागड़(गड़चिरोली)। जादू-टोने के संदेह में एक व्यक्ति ने 45 वर्षीय महिला का गला रेतकर उसे मौते के घाट उतार दिया। घटना लाहेरी गांव के समीप खेत में हुई। मृतक का नाम पाली गुंडरू मड़ावी तो आरोपी का नाम सरजु बुकलु बोगामी (24) है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि, सरजु बोगामी पिछले कुछ दिनों से बीमार था। उसे पाली मड़ावी पर जादूटोना कर बीमार करने की संदेह था। इसलिए उसने पाली मड़ावी की हत्या करने का षड़यंत्र रचा। शनिवार को पाली  खेत में गई थी। सरजु भी उसके पीछे गया। शाम को उसे खेत में अकेली देख उसने पाली की हत्या कर दी। घटना की शिकायत मृतक  के पति ने लाहेरी पुलिस थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सरजु मड़ावी को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूला। सरजु के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी बरडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शशिकांत लोंढे कर रहे हैं।

Similar News