ऑटो से उतरी महिला और नर्मदा नदी में लगा दी छलांग, बच्चों ने बचाई जान

ऑटो से उतरी महिला और नर्मदा नदी में लगा दी छलांग, बच्चों ने बचाई जान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-05 11:41 GMT
ऑटो से उतरी महिला और नर्मदा नदी में लगा दी छलांग, बच्चों ने बचाई जान

डिजिटल डेस्क, मंडला। सिवनी जिले के मानेगांव निवासी 40 वर्षीय महिला ने दोपहर करीब एक बजे महाराजपुर की तरफ से आ रहे ऑटो से उतर कर बड़े पुल से रपटा घाट में छलांग लगा दी। यहां नर्मदा में नहाने आए बच्चों ने महिला को नर्मदा नदी से बाहर निकाला। लोगों की मदद से उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालात में सुधार आया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पति से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया था।

जानकारी के मुताबिक शेवकली बाई पति समलू यादव 40 वर्ष निवासी मानेगांव दोपहर करीब 1 बजे महारापुर से ऑटो लेकर बड़े पुल पहुंचीं। यहां ऑटो से उतर पुल से छोटे पुल की तरफ छलांग लगा दी। यहां रमपुरा के बच्चे नहाने और नारिलय निकालने के लिए आए थे, तभी उन्होंने कूदने की आवाज सुनी। महिला को पानी से साथ गहराई में जाते देख समझ गए कि महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। 3 बच्चे समेत एक युवक महिला को बचाने के लिए नर्मदा में कूद गए और गहराई से महिला को निकाल कर किनारे लगाया। यहां घाट में मौजूद लोगों की मदद लेकर ऑटो से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इन्होंने बचाई जान
महिला को बचाने के लिए अमन केवट 17 वर्ष, मोनू उइके 12 वर्ष, गोलू मरावी 12 वर्ष, धमेन्द्र सिंगरोरे 20 वर्ष, अर्चदीप 14 वर्ष नर्मदा में कूदे। यहां तनु निवासी लालीलपुर, संतोष सोनी निवासी रायपुर, राजकुमार डेहरिया ने तत्काल ऑटो की व्यवस्था की और बच्चों के साथ अस्पताल महिला को लेकर आए। समय पर उपचार मिल जाने की वजह महिला की जान बच गई। महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 

 

पति से है प्रताड़ित
शेवकली बाई के तीन बच्चे है और तीनों की शादी हो गई है। महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पति से तंग आकर आत्मघाटी कदम उठा रही है। शराब के नशे में पति प्रताड़ित करता है। होश में आने के बाद महिला चीख-चीख कर रोती रही और यही कहती रही कि उसे नहीं जीना है। वह मरना चाहती है। पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि पति की शिकायत क्यों नहीं की, तो उसने बताया कि उसे पुलिस पर भरोसा नहीं है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

जान देने आई मंडला
महिला के पास बस का टिकिट मिला है। वह सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगांव से जान देने के लिए ही मंडला आई थी। उसका बेटा दुर्गेश ससुराल गया था। जिसके बाद वह घर से नर्मदा मेंं जान देने के लिए मंडला आ गई। महाराजपुर से ऑटो में आई और नर्मदा मे कूद गई। ऑटो चालक को भी कुछ समझ में नही आया और वह भाग गया।  

 

Similar News