जमीन नहीं साइकिल पर योग करती है यह महिला, देखने जुट जाती है भीड़

जमीन नहीं साइकिल पर योग करती है यह महिला, देखने जुट जाती है भीड़

Anita Peddulwar
Update: 2018-06-19 09:15 GMT
जमीन नहीं साइकिल पर योग करती है यह महिला, देखने जुट जाती है भीड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यूं तो योग आम तौर पर जमीन पर या समतल स्थान पर बैठ कर किया जाता है, लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो न जमीन पर न समतल स्थान पर, बल्कि साइकिल पर बैठ कर योग करती हैं। ये हैं धंतोली निवासी मंगला पाटील, जिनकी उम्र 42 वर्ष है। मंगला 15 वर्ष से योग क्लास ले रही हैं। उन्हें लगा कि साइकिलिंग और योग एक साथ नहीं कर पा रही हैं, तो उन्होंने दोनों साथ-साथ करने की ठानी। वे साइकिल योग करीब 8 वर्ष से कर रही हैं। साइकिल का हैंडल पकड़े बिना योग करती हैं। इसमें सूक्ष्म व्यायाम और स्कंद संचालन भी शामिल हैं। वे प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व अन्य व्यायाम भी कर लेती हैं।

नए तरह का योग
मंगला को साइकिल पर योग करते देख शायद आप हैरान हों, लेकिन वे बड़े ही सहज होकर योग करती हैं। उन्हें पहले से ही साइकिलिंग का शौक था। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तो साइकिलिंग और योग दोनों को मिक्स कर एक नए तरह का योग दुनिया के सामने ले आई। साइकिल पर प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि कई तरह के योग करते उन्हें देखा जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



दूर-दूर से देखने आते हैं लोग
मंगला पहले साइकिलिस्ट थीं। उन्हें बाद में योग का शौक लगा। मंगला इस योग के कारण इतनी प्रचलित हो गई हैं कि लोग इनका योग देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। खास बात यह है कि मंगला साइकिल का हैंडल बिना पकड़े योग करती हैं।  वे साइकिल के टायरों की हवा भी अपने हिसाब से रखती हैं, जिससे साइकिल का बैलेंस बना रहे। वह सिर्फ योग ही नहीं करती हैं, बल्कि फिट रहने का संदेश भी देती हैं।

हालांकि वे कहती हैं कि इसे बिना सीखे नहीं करना चाहिए, वरना चोट लग सकती है। मंगला कहती हैं, जहां चाह है, वहां राह है। एक महिला का घर गृहस्थी निभाते हुए योग करना खुद स्वस्थ रहना और परिवार को स्वस्थ रखना बहुत कठिन काम है। महिला खुद स्वस्थ हो, तो परिवार को स्वस्थ निरोगी रख सकती है।   

Similar News